| Subject : |
\" हर बच्चे को परिवार \" के संकल्प को साकार करने की दिशा में बोकारो जिला लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में आज दिनांक 22 अप्रैल, 2026 को मिशन वात्सल्य के तहत फोस्टर केयर कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत चंदनकियारी पश्चिम पंचायत भवन में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसके सफल क्रियान्वयन हेतु झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था (JSCPS), UNICEF तथा सेंटर फॉर चाइल्ड राइट्स-NUSRL द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे कार्यक्रम की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता में निरंतर वृद्धि हो रही है। प्रशिक्षण के दौरान फोस्टर केयर से संबंधित सभी प्रमुख पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। on dated 24/04/2026 |