| Subject : |
जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़
============================
प्रेस विज्ञप्ति संख्या:- 605
===========================
दिनांक:-17-04-2026
============================
पोषण पखवाड़ा के तहत सदर प्रखंड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सेविकाओं को दिलाई गई पोषण शपथ, बच्चों को मिला विद्यारंभ प्रमाण पत्र
बाल विकास परियोजना कार्यालय, सदर प्रखंड पाकुड़ में पोषण पखवाड़ा के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण शपथ दिलाई गई तथा कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया। कार्यक्रम में सेविकाओं को निर्देश दिया गया कि वे स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक आहार को बढ़ावा दें तथा स्कूली बच्चों के बीच स्वच्छता एवं साफ- सफाई के महत्व का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।
इसके लिए विभिन्न गतिविधियों के आयोजन पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों में 6 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही सभी सेविकाओं को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने केंद्रों पर ऐसे सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से विद्यारंभ प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं और उनका स्कूल में नामांकन सुनिश्चित करें। उपस्थित सभी सेविकाओं को यह भी निर्देश दिया गया कि इस आशय का प्रमाण पत्र देंगे कि उनके आंगनबाड़ी केंद्र अंतर्गत 6 वर्ष पूर्ण कर चुके, सभी बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराया जा चुका है, ताकि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ा जा सके।
कार्यक्रम के माध्यम से पोषण, स्वच्छता एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
===========================
Teamprdpakur on dated 18/04/2026 |