| Subject : |
आरसेटी पाकुड़ ने हासिल किया शत प्रतिशत लक्ष्य, उपायुक्त ने दी बधाई
बंदियों के कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने का निर्देश
समाहरणालय में उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में एसबीआई आरसेटी पाकुड़ के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संस्थान के विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत में वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर उपायुक्त ने आरसेटी पाकुड़ की टीम को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने निदेशक, आरसेटी पाकुड़ को निर्देश दिया कि जेल में बंद बंदियों के पुनर्वास एवं कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए सर्फ, साबुन, फिनाइल निर्माण, फास्ट फूड एवं बेकरी उत्पाद, अचार, पापड़ एवं मसाला पाउडर निर्माण जैसे व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। इसके साथ ही उन्होंने संस्थान को एल्युमिनी मीट आयोजित करने का भी निर्देश दिया, जिससे पूर्व प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के अनुभवों को साझा कर नए प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित किया जा सके।
बैठक के दौरान आरसेटी पाकुड़ के वरिष्ठ संकाय श्री अमित कुमार बर्धन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के वार्षिक लक्ष्यों एवं प्रस्तावित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।उपायुक्त ने कहा कि आरसेटी के माध्यम से जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं, जिन्हें और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता है।
=============================
Teamprdpakur on dated 18/04/2026 |