| Subject : |
[5:29 pm, 17/4/2026] Pawan Iprd: जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़
=================================
प्रेस विज्ञप्ति संख्या:- 602
=================================
दिनांक:-17-04-2026
================================
पाकुड़ जिला द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि
प्रोजेक्ट परख 2.0 के तहत 9 वीं में शानदार प्रदर्शन, राज्य में मिला 5 वाँ स्थान
पाकुड़ जिला ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए राज्य स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। प्रोजेक्ट परख 2.0 के अंतर्गत आयोजित मूल्यांकन में जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वर्ग 9वीं में 99.43% सफलता दर हासिल की है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ जिला राज्य में गौरवपूर्ण 5वें स्थान पर पहुंच गया है। इस वर्ष के परीक्षाफल में 2.13% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जो जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, …
[5:56 pm, 17/4/2026] Pawan Iprd: कालाजार प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल
लिट्टीपाड़ा के बड़ाकुटलो गांव में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर, 198 लोग हुए लाभान्वित
जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत कालाजार से अति प्रभावित बड़ाकुटलो गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 198 लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य कालाजार, मलेरिया सहित अन्य वेक्टर जनित रोगों की पहचान, उपचार एवं नियंत्रण के साथ-साथ ग्रामीणों को समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।
यह शिविर जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अमित कुमार की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आनंद कुमार, जिला भीबीडी सलाहकार अंकित कुमार, केटीएस/एमटीएस राजू अग्रवाल, ओम प्रकाश पांडेय सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
शिविर के दौरान कालाजार एवं मलेरिया की जांच पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही अन्य सामान्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों का परीक्षण एवं निःशुल्क उपचार किया गया। सभी भीएल एवं पीकेडीएल मरीजों का फॉलोअप सुनिश्चित किया गया तथा संभावित पीकेडीएल मरीजों के सैंपल लेकर क्यूपीसीआर जांच के लिए भेजे गए। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य टीम द्वारा ग्रामीणों को वेक्टर जनित रोगों से बचाव, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। इस प्रकार के एकीकृत स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोगों की समय पर पहचान, उपचार एवं नियंत्रण को सुदृढ़ किया जा रहा है। यह पहल जिले में कालाजार उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
==============================
Teamprdpakur on dated 18/04/2026 |