PRD, Pakur
Attached Photo : district_press Release
district_press Release
Subject : जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़ ============================= प्रेस विज्ञप्ति संख्या:- 596 ============================ दिनांक:-17.04.2026 ============================= स्वास्थ्य जागरूकता के लिए आयुष विभाग ने आमजन को दिया योग का प्रशिक्षण स्वस्थ शरीर ही सफल जीवन की आधारशिला है। इसी भाव को साकार करते हुए आयुष विभाग, पाकुड़ द्वारा जिलेभर में योग एवं आयुष चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आयुर्विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित इस पहल का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जीवनशैली में सुधार लाना एवं प्राकृतिक उपचार पद्धतियों को बढ़ावा देना है। आज शुक्रवार को पाकुड़, पाकुड़िया, हिरणपुर, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा सहित अन्य 40 स्थानों पर योग प्रशिक्षकों द्वारा नागरिकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। आयुष विभाग के पदाधिकारी ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल रोग-प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है, बल्कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच भी विकसित होती है। उन्होंने आमजन से अपील किया कि वे प्रतिदिन योग का अभ्यास कर स्वस्थ समाज निर्माण में सहभागी बनें। ============================== Teamprdpakur on dated 18/04/2026
Attached File :
(Go Back To District Press Release)