PRD, Pakur
Attached Photo : district_press Release
district_press Release
Subject : जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़ ============================= प्रेस विज्ञप्ति संख्या:- 595 ============================ दिनांक:-17.04.2026 ============================= जिले में आयुष जांच शिविर का सफल आयोजन 77 लाभुकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित जिले में आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने एवं आमजनों तक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से विभिन्न प्रखंडों में आयुष जांच शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से कुल 77 लाभुकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। उक्त शिविर लिट्टीपाड़ा प्रखंड के लिट्टीपाड़ा एवं मधुबन, अमड़ापाड़ा प्रखंड के पाकलो में आयोजित किए गए, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में उपस्थित चिकित्सक डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ अशोक मेहता एवं डॉ मिथिलेश कुमार द्वारा रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ एवं गठिया रोग, बच्चों से संबंधित बीमारियों सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता पर विशेष जोर पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत लाभुकों को संतुलित आहार, एनीमिया की रोकथाम, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। विशेष रूप से किशोरियों एवं महिलाओं को आयरन युक्त आहार, हरी सब्जियों, फल तथा नियमित योग एवं व्यायाम के महत्व की जानकारी दी गई। सभी लाभुकों को आवश्यक परामर्श के साथ-साथ निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया और इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया। आयुष विभाग द्वारा इस प्रकार के शिविरों का आयोजन भविष्य में भी जारी रखा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सुलभ एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। =========================== ============================== Teamprdpakur on dated 18/04/2026
Attached File :
(Go Back To District Press Release)