| Subject : |
जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़
===========================
प्रेस विज्ञप्ति संख्या:- 593
===========================
दिनांक:-17-04-2026
=============================
आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश
उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा, लंबित प्रपत्रों के शीघ्र निष्पादन पर जोर
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक सहित सभी संबंधित पदाधिकारी जुड़े।
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि अन्य राज्यों के चुनाव संपन्न होने के बाद कभी भी विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा की जा सकती है। ऐसे में सभी संबंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार का प्रपत्र लंबित न रहे तथा सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन किया जाए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्री-रिवीजन गतिविधियों के अंतर्गत बीएलओ द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान लगाए जा रहे नोशनल मकान संख्या की प्रगति में तेजी लाई जाए, क्योंकि वर्तमान में इसकी गति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर बीएलओ द्वारा लगाए जा रहे स्टीकर एवं संधारित बीएलओ रजिस्टर का सतत अनुश्रवण करने का निर्देश दिया, ताकि कार्यों में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों को पूरी सतर्कता, शुद्धता एवं समयबद्धता के साथ पूरा किया जाना अनिवार्य है।
=============================
Teamprdpakur on dated 18/04/2026 |