PRD, Pakur
Attached Photo : district_press Release
district_press Release
Subject : जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़ =========================== प्रेस विज्ञप्ति संख्या:- 589 =========================== दिनांक:-16-04-2026 =========================== झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट 19 अप्रैल को दो पालियों में होगी परीक्षा, 15 केंद्रों पर तैयारी पूरी उपायुक्त ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए केकेएम कॉलेज, पाकुड़ एवं आदर्श बिल्टु मध्य विद्यालय परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यह परीक्षा 19 अप्रैल को जिले के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी। जिले में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए केकेएम कॉलेज, पाकुड़ एवं आदर्श बिल्टु मध्य विद्यालय परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं अनुशासन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपायुक्त ने केंद्रों पर विशेष रूप से साफ-सफाई बनाए रखने, पेयजल, शौचालय एवं बैठने की व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया, ताकि परीक्षार्थियों को बेहतर वातावरण मिल सके। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता श्री जेम्स सुरीन, जिला शिक्षा पदाधिकारी सुश्री अनीता पुरती, अंचलाधिकारी पाकुड़ श्री अरबिंद कुमार बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे। ============================ Teamprdpakur on dated 18/04/2026
Attached File :
(Go Back To District Press Release)