| Subject : |
जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़
=============================
प्रेस विज्ञप्ति संख्या:- 585
============================
दिनांक:-16-04-2026
==============================
उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में विद्युत आपूर्ति एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में विद्युत आपूर्ति, सुदृढ़ बिजली व्यवस्था तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान आरडीएसएस योजना की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसी को कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही आरडीएसएस, एमयूजेबाई एवं पीवीटीजी योजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए। उपायुक्त ने जियापानी ग्रिड को यथाशीघ्र चालू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती से संबंधित शिकायतें प्राप्त नहीं होनी चाहिए। इसके लिए कार्यपालक अभियंता को बिजली संबंधी शिकायतों के निवारण हेतु एक हेल्पलाइन नंबर जारी करने का निर्देश दिया गया। बैठक में बिलिंग प्रतिशत बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया। वहीं, पीएम सूर्य घर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को निर्बाध एवं सुचारू बनाए रखने के लिए कार्यपालक अभियंता को आवश्यक एवं उचित निर्देश दिए।
==============================
Teamprdpakur on dated 18/04/2026 |