| Subject : |
जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़
============================
प्रेस विज्ञप्ति संख्या:- 583
=============================
दिनांक:-16-04-2026
==============================
जिले में अग्निशमन सेवा सप्ताह हुआ शुरू
अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत उपायुक्त को लगाया गया स्टीकर (बैच)
उपायुक्त ने अग्नि सुरक्षा को लेकर विभिन्न संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का दिया निर्देश
उपायुक्त श्री मनीष कुमार से आज अग्निशमन पदाधिकारी श्री अजय कुमार सिंह ने मुलाकात कर उपायुक्त श्री मनीष कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री त्रिभुवन कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अग्निशमन सेवा सप्ताह का स्टीकर (बैच) लगाया। उपायुक्त ने सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न विद्यालयों, संस्थानों, अस्पताल आदि में आगजनी के समय राहत व बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया।
मौके पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने अग्नि प्रभावित पीड़ितो के सहायता के लिए अग्निशमन टीम द्वारा संग्रह किए जा रहे अनुदान पेटी में अपना- अपना सहयोग राशि दिया।
=============================
Teamprdpakur on dated 18/04/2026 |