| Subject : |
निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(c) के अंतर्गत मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में प्रवेश कक्षा (प्रथम कक्षा या प्री-प्राइमरी जहां लागू हो) की 25% सीटों पर अभिवंचित समूह (Disadvantaged Group) एवं कमजोर वर्ग (Weaker Section) के बच्चों के लिए निःशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया जारी
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया www.rteranchi.in पोर्टल के माध्यम से संचालित की जा रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 है
जिला प्रशासन सभी योग्य बच्चों को इस अवसर से लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कृपया समय रहते आवेदन करें और इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार करें ताकि कोई भी पात्र बच्चा वंचित न रहे on dated 07/03/2026 |